देशकानपुर देहात

कानपुर देहात : 2027 में सपा की जीत का अखिलेश ने किया दावा, भाजपा घेरा

कानपुर देहात : 2027 में सपा की जीत का अखिलेश ने किया दावा, भाजपा घेरा

डिजिटल डेस्क : कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र पहाड़पुर गांव पहुंचे अखिलेख उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 में सपा की जीत का दावा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा को घेरते हुए जमकर बरसे। दावा किया कि इस बार समाजवादी पार्टी चुनाव जीतने वाली है। टिकट समीकरण के आधार पर दिए जाएंगे। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब से बच्चों ने लोकतंत्र में अपनी आवाज उठानी शुरू की है, तब से ये लोग घबरा गए हैं। जो सरकार बच्चों से घबरा जाए और 10 साल में अपने काम का कोई रिकॉर्ड बताने के लिए न हो, वह सरकार अब जाने वाली है।

अखिलेश यादव ने रसूलाबाद सीएचसी की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने सीएचसी की खराब लिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उस समय सरकार की ओर से कहा गया था कि अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं ठीक हैं, लेकिन आज भी लिफ्ट चालू नहीं हो सकी। आज अस्पतालों को इलाज की जरूरत है। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली दूर करने की जरूरत है।

मंडी का काम रुकने पर उठाए सवाल :

अखिलेश यादव ने रसूलाबाद में मंडी निर्माण को अपनी दूसरी प्राथमिकता बताया। कहा कि यहां मंडी का काम शुरू हुआ था, लेकिन बाद में रुक गया। मंडी का काम पूरा होने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा। उन्होंने सरकार पर किसानों को फसलों का सही मूल्य नहीं देने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार मक्का का रेट नहीं दे पा रही है। कुछ दिन पहले आलू एक रुपए किलो बिक रहा था। शायद सरकार एक रुपए में आलू इसलिए बिकवा रही थी, क्योंकि उसे एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनानी थी। उसका एक से बहुत ज्यादा लगाव है।

झींझक सड़क निमार्ण का किया जिक्र

अखिलेश यादव ने रसूलाबाद से झींझक तक बनी सड़क का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह सड़क नई तकनीक से बनाई गई थी। उस समय कुछ अधिकारियों ने निर्माण में बाधा डालने की कोशिश की थी, जिस कारण उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी थी। अखिलेश ने दावा किया कि सड़क बनाने वाली कंपनी को बाद में देशभर में बड़े काम मिले और पुरानी होने के बावजूद इसकी राइडिंग क्वालिटी आज भी खराब नहीं हुई है। भविष्य में इस सड़क को तीन लेन से जोड़ा जाएगा। इसे आगरा एक्सप्रेस-वे और भोगनीपुर-झांसी हाईवे से जोड़ने से क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को खाद तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर किसान और गरीब प्राथमिकता में होंगे। सड़क, मंडी और स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के साथ किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए काम किया जाएगा।