देश

नेवीनगर : नौसेना के नाविक और पत्नी व दो बच्चे घर में मिले मृत, पुलिस जांच में जुटी

नेवीनगर : नौसेना के नाविक और पत्नी व दो बच्चे घर में मिले मृत, पुलिस जांच में जुटी

डिजिटल डेस्क : बीते शनिवार को जहां एक ओर पूरा देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था। वहीं मुंबई के कोलाबा स्थित नेवी नगर में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां भारतीय नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्नी और दो बच्चे अपने आवास पर मृत पाए गए। मौके पर पहुंंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर भारतीय नौसेना ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच में हरसंभव सहयोग देने की बात कही है। पुलिस के अनुसार, नेवी नगर स्थित आवास में नौसैनिक और उनके परिवार के सदस्यों के मृत पाए जाने की सूचना मिली थी। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।

बता दें कि घटना के कारणों को लेकर अभी पुलिस की ओर से कोई अंतिम जानकारी सामने नहीं दी गई है। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ परिवार से जुड़े लोगों और अन्य संभावित प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी हासिल करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। भारतीय नौसेना ने इस दुखद घटना पर संवेदना जताते हुए कहा है कि वह मामले की जांच में पुलिस को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है। नौसेना से जुड़े आवासीय क्षेत्र में हुई इस घटना ने सुरक्षा और कल्याण से जुड़े सवाल भी खड़े किए हैं। वहीं जांच पूरी होने से पहले घटना के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर परिवार के साथ क्या हुआ। उसके बाद ही अंतिम जानकारी जारी की जा सकती है।