प्रदेश की राजधानी में अलर्ट जारी, आतंकी हमले की आशंका

लखनऊः कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमले को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। बीते कुछ दिनों पहले कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा हमला किया गया था जिसमें छत्तीशगढ़ के दो मजदूरों की जान चली गई थी।

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि अब आतंकी यूपी की राजधानी लखनऊ के VVIP व व्यस्त शहरों को निशाना बनाने की फिराक में हैं। सरकार ने चार बाग रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही विधानसभा व मुख्यमंत्री आवास की निगरानी बढ़ा दी गई है। गाजियाबाद में ATS ने आपराधिक गैंगल पर कार्रवाई की इसके साथ ही प्रदेश के डीजीपी ने उच्च स्तरीय बैञक की जिसमें सुरक्षा से संबंधित अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।