पांच वांरटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

WhatsApp Image 2026-08-02 at 4.02.49 PM

रामप्रकाश श्रीवास्तव , संवाददाता

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत रविवार को शिवली पुलिस ने अदालत से फरार चल रहे पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अदालत से फरार चल रहे ग्राम सरैया लालपुर शिवराजपुर गांव निवासी अमित सिंह उर्फ अंशु सिंह पुत्र ज्ञानेंद्र उर्फ राम सिंह तथा रामपुर शिवली गांव निवासी सुशील पुत्र शिव कुमार, इसी गांव के सीम बाबू पुत्र इशाक ,विनोद कुमार उर्फ पुत्तन कश्यप पुत्र बाबूराम तथा श्याम जी पुत्र बाबूराम को उनके घरों पर छापा मार कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कृष्ण मिश्रा आनंद कुमार पांडेय सिपाही सनोज कुमार सतीश कुमार विवेक कुमार दीपक कुमार संदीप यादव शामिल रहे।