डिजिटल डेस्क : सीबीएसई नार्थ जोन-एक बाक्सिंग चैंपियनशिप 2026-27 में प्रतिभाग करते हुए सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं ने रजत पदक जीतकर सीबीएसई राष्ट्रीय बाक्सिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। प्रतियोगिता 28 जुलाई से तीन अगस्त तक देहरादून स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। कक्षा दसवीं-ए की छात्रा ख्याति सिंह और कक्षा आठवीं-बी नियति सिंह अब आठ से 11 अक्टूबर तक हरियाणा के कैथल में स्थित आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय बाक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीता भंडुला ने छात्राओं, अभिभावकों और कोच अक्षिता तोमर को बधाई दी और कहा कि यह सफलता मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। शारीरिक शिक्षा एवं खेल एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
राष्ट्रीय बाक्सिंग चैंपियनशिप में चयनित हुईं ख्याति और नियति
📢 शेयर करें:
📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
2024 की हार का हिसाब चुकता, श्रीलंका को हराकर भारत ने फिर अपने नाम किया एशिया कप
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने...
🕒
अभिषेक शर्मा के तूफान से उड़ा अफगानिस्तान, भारत ने सात विकेट से जीता पहला टी-20
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली : अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले...
🕒
भारत ने आठवीं बार जीता विमेंस एशिया कप का खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस एशिया कप का खिताब आठवीं...
🕒