डेवलपमेंट प्लान प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
संवाददाता, कानपुर देहात। सोमवार को विकासखंड मैथा सभागार में पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों का राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय डेवलपमेंट प्लान विषयक प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
मैथा विकास खंड सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत समस्त पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों का वार्षिक कार्य योजना पंचायत डेवलपमेंट प्लान विषयक एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ । इस दौरान खंड विकास अधिकारी विपुल विक्रम सिंह, सहायक विकास अधिकारी संजय मिश्रा, वीरेंद्र पाल, वीरेंद्र यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी पंकज सचान, ग्राम पंचायत सचिव खुशबू श्रीवास्तव,रमा शंकर, गौरव मिश्रा, अनुपम, दीपक त्रिपाठी, दिनेश सोनकर, अमित कुमार, बृजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पंचायत सहायक मौजूद रहे।