डिजिटल डेस्क : नालेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय स्टेम प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों से आई 90 से अधिक टीमों के 500 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप में इंजीनियरिंग डिजाइन, एंटरप्राइज, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, वर्बल प्रेजेंटेशन, पिट डिस्प्ले और नाकआउट रेस जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में नोएडा और गुरुग्राम की टीमें विजेता घोषित हुईं। छात्रों ने इंजीनियरिंग डिजाइन, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, माडल प्रेजेंटेशन, पिट डिस्प्ले और रेसिंग जैसी गतिविधियों में भाग लिया। छात्रों ने खुद तैयार किए गए रेसिंग कार माडल के जरिए अपनी इंजीनियरिंग और इनोवेशन की क्षमता दिखाई। फाइनल मुकाबले में गुरुग्राम की टीम नाइटमेयर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नोएडा की टीम अनंतम रनर-अप रही। दोनों टीमें अब सिंगापुर में होने वाली स्टेम प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। शारदा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. सिबाराम खारा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान देने के साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा अपने हुनर और नए विचारों से देश का भविष्य मजबूत कर रहे हैं। स्टेम्फाई के फाउंडर एवं सीईओ यशराज सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों को नई सोच, तकनीकी ज्ञान और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर देती है।
नोएडा और गुरुग्राम बनी स्टेम प्रतियोगिता में विजेता
📢 शेयर करें:

📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
कला और रचनात्मकता में जीबीयू के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, प्रतियोगिता में मिला द्वितीय स्थान
डिजिटल डेस्क, गौतमबुद्ध नगर : गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के विद्यार्थियों ने गाजियाबाद स्थित...
🕒
ढपली गैंग ने देश को पीछे धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी, फिर सक्रिय हो गए ऐसे तत्व : सुनील शर्मा
डिजिटल डेस्क, गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि देश के...
🕒
प्रदेश के 60 जिलों में 1,372 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा जारी, सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को लेकर शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों पर सुबह...
🕒