UP का स्वर्णिम काल गढ़ना होगा : केशव मौर्य ने बृजेश पाठक संग वीडियो शेयर कर दिया एकजुटता का संदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए प्रदेश के विकास और एकजुटता का संदेश दिया है। वीडियो में उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक नजर आ रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “कदम मिलाकर चलना होगा, उत्तर प्रदेश का ‘स्वर्णिम कल’ गढ़ना होगा।” उनके इस संदेश को प्रदेश के विकास, आपसी समन्वय और सरकार की प्राथमिकताओं से जोड़कर देखा जा रहा है। वीडियो में दोनों उपमुख्यमंत्री साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बारिश के बीच साझा किए गए इस वीडियो में दोनों नेताओं की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचा है।
https://twitter.com/ASKNewsIndia/status/2084528319085805724?s=20
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार विकास योजनाओं, निवेश और बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने का दावा करती रही है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का यह संदेश प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य और मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।