धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए युवा लें, शस्त्र और शास्त्र का ज्ञान

शिवली कानपुर देहात। अब समय आ गया है कि हिंदू युवा धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए शास्त्र एवं शस्त्र धारण करने का संकल्प लें तभी सनातन धर्म सुरक्षित रह पाएगा उक्त विचार गुरुवार को कस्बा शिवली स्थित नगर पंचायत गेस्ट हाउस में शिव शक्ति अखाड़ा की योजना बैठक को संबोधित करते हुए अखाड़ा के संस्थापक महंत मधुराम श्रमिक शिवाजी महाराज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा। बैठक के दौरान अखाड़ा प्रमुख ने युवाओं को शस्त्र एवं शास्त्र धारण करने का संकल्प दिलाया।
गुरुवार को शिवली नगर पंचायत गेस्ट हाउस में शिव शक्ति अखाड़ा की योजना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिव शक्ति अखाड़ा के संस्थापक महंत मधुराम शरण शिवा जी महाराज ने भाग लेकर युवाओं को धर्म एवं राष्ट्र के प्रति जागरूक किया। बैठक को संबोधित करते हुए शिव शक्ति अखाड़ा प्रमुख मधुराम शरण जी महाराज द्वारा हिंदू युवाओं को धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए शास्त्र एवम् शस्त्र धारण करने का संकल्प दिलाया गया एवम् युवाओं को विभिन्न दायित्व प्रदान किए गए। बैठक में प्रमुख रूप से नगर के प्रमुख दवा व्यापारी मोहन मिश्रा जगत बाजपेई शिवा कमल। रामावतार मिश्रा। हितेंद्र सिंह। भूपेन्द्र सिंह। ऋतिक कश्यप मनू मिश्रा ऋतिक सिंह कमलेश मिश्रा अंकुर शुक्ला श्याम जी अंकित कठेरिया सोनू गिहार अनिल शर्मा आकाश गिहार अमर सिंह यादव सुरेन्द्र सिंह श्रीहरि आदि लोग उपस्थित रहे।