लखनऊ । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगो के साथ उनके जीवन मे जो शब्द जुड़ जाता है, तो उससे पीछा नही छुड़ा सकते हैं। कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं। “बबुआ” भी यही करते थे। उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि 12 बजे सोकर उठते थे, दो बजे तक तैयार होते थे, पांच बजे जिम जाते थे और सात बजे महफिल जम जाती थी, तो फिर वो प्रदेश के बारे में कहां सोचते। इसी कारण प्रदेश में दंगे होते थे,महीनों कर्फ्यू रहता था,इंसेफ्लाइटिस, डेंगू से मौतें होती थी। गरीब के बच्चों के बेसिक स्कूलों के बुरे हाल थे, न पेजयल की व्यवस्था थी, न टायलेट थे। आज आप जाइए सब बदल गया है। स्कूल बैग, सब मिल रहा है, प्रधानमंत्री के निपुण भारत अभियान के विजन को जमीन पर उतारा जा रहा है। यह तब होता है, जब मुख्यमंत्री समय निकाल कर जिले जिले जाएं, मंत्री जिलों में जाएं। उनकी विकास में रुचि ही नही थी, जो है उसकी लूट होती थी खानदान में,महिलाओं की सुरक्षा में वो ही खतरा बन हुए थे।
CM योगी ने सपा पर कसा तंज, कहा…12 बजे सोकर उठते थे, तो प्रदेश के बारे में कहां सोचते
📢 शेयर करें:

📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
कला और रचनात्मकता में जीबीयू के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, प्रतियोगिता में मिला द्वितीय स्थान
डिजिटल डेस्क, गौतमबुद्ध नगर : गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के विद्यार्थियों ने गाजियाबाद स्थित...
🕒
ढपली गैंग ने देश को पीछे धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी, फिर सक्रिय हो गए ऐसे तत्व : सुनील शर्मा
डिजिटल डेस्क, गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि देश के...
🕒
खाद की बोरियों से लदी साइकिल रेलवे ट्रैक पर फंसी, सूझबूझ से बची यात्रियों की जान
राघव दुबे,संवाददाताफर्रुखाबाद। सोमवार दोपहर कमालगंज क्षेत्र में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। रेलवे ट्रैक पार कर रही...
🕒