प्रयागराज – छात्रों के साथ राहुल गांधी का कल होगा संवाद, अजय राय बोले किसी न्यायालय के आदेश की नहीं होगी अवहेलना…

WhatsApp Image 2026-08-07 at 1.15.01 PM

डिजटल डेस्क । लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी के प्रयागराज में होने वाले छात्रों के संवाद कार्यक्रम का रास्ता साफ हो गया है। छात्रों की गूंज नाम से कार्यक्रम का आयोजन आठ अगस्त को होगा। इसके बाद केपी ट्रस्ट ने कार्यक्रम स्थल की अनुमति निरस्त करने का आदेश को निरस्त कर दिया है। इससे पहले हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर केपी ट्रस्ट ने ग्राउंड की अनुमति रद्द कर दी थी।  केपी ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने अब शर्तों के साथ दोबारा केपी ग्राउंड में कार्यक्रम की अनुमति प्रदान कर दी है। ट्रस्ट ने जिला प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति के आधार पर कार्यक्रम की इजाज़त दी है। केपी ट्रस्ट ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी निर्धारित शर्तों के अधीन आगे की कार्रवाई कर सकती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कायस्थ पाठशाला यानी केपी ट्रस्ट को लिखित आश्वासन दिया है, कि वो ट्रस्ट के खेल मैदान और प्रांगण की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। ग्राउंड के उतने ही हिस्से का प्रयोग करेंगे जिससे किसी छात्र के खेल कूद में कोई व्यवधान न हो।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट या किसी अन्य न्यायालय के आदेशों की अवहेलना नहीं करेंगे। स्कूल प्रांगण का किसी भी रूप में उपयोग नहीं किया जाएगा और कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से अगर खेल मैदान को कोई नुकसान हुआ तो उसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। छात्रों से संवाद का कार्यक्रम व्यावसायिक नहीं है। इससे इलाहाबाद हाईकोर्ट के 14 अगस्त 2025 के आदेश की भी अवहेलना नहीं होगी। अनुमति दोबारा दिए जाने की शर्त पर ट्रस्ट से मुआवजे की मांग का पत्र भी कांग्रेस ने वापस ले लिया है।जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले केपी ट्रस्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति को निरस्त कर दिया था। इसके बाद इसे लेकर जमकर सियासत देखने को मिली थी। अजय राय ने इसके पीछे सरकार का दबाव बताया और दावा किया था कि राहुल गांधी का कार्यक्रम हर हाल में होगा। हालांकि अब कायक्रम होना तय हो गया है। इसके लिए ट्रस्ट की ओर से अनुमित भी दे दी गई है।

You may have missed