मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन यकीनन, हर छात्र के मन में आने वाले कल को लेकर सवाल तो होगा : PM मोदी

acjksjdsj

डिजिटल डेस्क। आइआइटी दिल्ली में आयोजित 57वें दीक्षांत समारोह में एक मौका ऐसा भी आया जब हाल में मौजूद छात्रों की हंसी से गूंज उठा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीक्षांत समारोह में मुख अतिथि के तौर पर शनिवार को शामिल हुए।
उन्होंने कहा आपके मन में कहीं न कहीं कुछ और चल रहा होगा। मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन यकीनन, हर छात्र के मन में आने वाले कल को लेकर सवाल तो होगा। हर किसी का अलग सपना है। कई छात्र नई शहर में नई शुरूआत करने की तैयारी में होंगे, तो कई अपनी पहली सैलरी का भी इंतजार कर रहे होंगे। कई स्टूडेंट्स अपने स्टार्टअप का सपना भी देख रहे होंगे, जबकि कुछ छात्रों ने सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का लक्ष्य बनाया होगा। उन्होंने कहा कि हर छात्र का सपना अलग है। युवा देश की ताकत
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाली बहुत सारी बातें कहीं। युवा जितना सशक्त होगा, भारत उतना ही सशक्त बनेगा। युवाओं ने भारत के स्टार्टअप को नई ताकत दी है। हर युवा के अंदर हमेशा सीखने की ललक होनी चाहिए। क्योंकि युवा हमारे की बहुत बड़ी ताकत हैं। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।

You may have missed