डिजटल डेस्क । राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के पद से इस्तीफा दिए लगभग एक माह का समय बीत गया, लेकिन चंपत राय अभी भी आयोध्या में ही हैं। पद पर नहीं होने के बाद भी मंदिर प्रंबधन से जुड़े मामलों में उनकी सक्रियता कम कम नहीं होने पर सवाल खड़े होने लगे हैं। ट्रस्ट के कई सदस्य अब भी उनसे मुलाकात कर विचार-विमर्श कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन भी लगातार चंपत राय से जुड़े हुए हैं। मंदिर प्रबंधन के कई मामलों में कृष्ण राय पूर्व महासचिव चंपत राय से सलाह लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई करते हैं। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से चंपत राय की मौजूदा भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हां ये जरूर है कि वह मंदिर नहीं गए हैं। विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा भी अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने भी चंपत राय से मुलाकात की। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद के लिए बजरंग लाल बांगड़ा का नाम भी चर्चा में है। ऐसे में उनकी चंपत राय से मुलाकात को अहम माना जा रहा है।SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट में चंपत राय के नाम का कहीं जिक्र नहीं था। हां ये जरूर लिखा था कि ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदार हैं। सूत्र बताते हैं कि SIT की जांच के बाद चंपत राय को क्लीनचिट मिल सकती है। चंपत राय को भी इसकी पूरी उम्मीद है। कुछ करीबियों से उन्होंने चर्चा भी की है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : इस्तीफे के एक माह बाद भी चंपत राय का मंदिर प्रबंधन में दखल जारी
📢 शेयर करें:

📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : चंपत राय समेत तीनों बने गवाह
डिजिटल डेस्क, अयोध्या : श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल...
🕒
मुंबई ही नहीं, यूपी के फर्रुखाबाद में भी दिखता है गणेश महोत्सव का विहंगम नजारा
सत्यम कटियार, आकाश श्रीवास्तव फर्रुखाबाद : मुंबई के गणेश उत्सव की भव्यता और विहंगम नजारा तो आपने जरूर...
🕒
बद्रीनाथ धाम में आस्था का नया रिकॉर्ड, 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
डिजिटल डेस्क, देहरादून : उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड...
🕒