झारखंड प्रदर्शन : छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा, 11 अगस्त को रांची बंद का किया आव्हान

WhatsApp Image 2026-08-10 at 11.19.22 PM

झारखंड, डिजिटल डेस्क : झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सोमवार को किए गए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने 11 अगस्त को रांची बंद करने का आव्हान किया है। बता दें कि छात्र झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर आंदोलन छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा की ओर से मंगलवार यानी 11 अगस्त को रांची बंद बुलाया गया है। गौरतलब है कि झारखंड में पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से छात्र भर्ती परीक्षाओं में धांधली के आरोपों, परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। वहीं भाजपा का कहना है कि वह छात्रों की मांगों और उनके आंदोलन के समर्थन में खड़ी है। बंद के ऐलान के बाद राजधानी में राजनीतिक गतिविधियां और छात्र आंदोलन दोनों के और तेज होने के आसार हैं। भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है। सरकार याद रखे की लाठियों से आवाज दबाई जा सकती है, युवाओं का आक्रोश नहीं!’ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हजारों की संख्या में राज्यभर से पहुंचे परीक्षार्थियों ने पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा परिसर की ओर मार्च किया। हाथों में तिरंगा लिए छात्रों ने सुरक्षा घेरों को तोड़ते हुए नई विधानसभा के पास अंतिम बैरिकेडिंग तक पहुंचने की कोशिश की। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

छात्रों से हेमंत सोरेन ने की अपील
हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर छात्रों से अपील की। सोरेन ने छात्र आंदोलन के दौरान संयम और जिम्मेदारी के साथ स्थिति संभालने के लिए पुलिस-प्रशासन का आभार जताया। सोरेन ने कहा कि छात्रों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है और उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ मंत्री लगातार छात्रों से संवाद कर रहे हैं। सोरेन ने परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने का भरोसा दिलाया। साथ ही छात्रों से राजनीतिक बहकावे में न आने और संवाद के जरिए समाधान निकालने की अपील की।

यह भी पढ़ें… झारखंड में छात्रों का विधानसभा मार्च उग्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का भी इस्तेमाल — https://asknewsindia.com/20260810190422-661/

You may have missed