BSP के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद अखिलेश यादव और राहुल गांधी को यह क्या बोल गए… BJP को भी लिया आड़े हाथों

WhatsApp Image 2026-08-10 at 10.46.19 PM

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश ,की राजनीति में उस वक्त हलचल आ गई, जब बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने सपा प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अंकल बोल दिया। आकाश आंनद ने यह शब्द उत्तर प्रदेश के हाथरस (सादाबाद) में एक चुनावी रैली के दौरान बोले। उन्होंने आगे कहा कि मैं 30 साल का लड़का हूँ। अगर मैं 50 साल से ऊपर के व्यक्ति को अंकल नहीं कहूँगा, तो और क्या कहूँगा? वे हमारे लिए अखिलेश भैया नहीं, बल्कि अखिलेश अंकल हैं”। अंकल’ संबोधित करने के साथ ही आकाश आनंद ने अखिलेश यादव के ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर भी तंज कसा और उसे ‘पब्लिक डराओ अभियान’ करार दिया। उन्होंने राहुल गांधी के संविधान से जुड़े दावों पर भी निशाना साधा। आकाश आनंद यहीं नहीं रूके, उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने पिछले 10 सालों में जनता की टैक्स की कमाई के ₹7,000 करोड़ रुपये सिर्फ अपनी नाकामियों को छुपाने और विज्ञापनों के जरिए अपना प्रचार करने में फूंक दिए।

आकाश आनंद ने भाजपा पर भी किए तीखे वार :

आकाश आनंद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अंकल बोलने के बाद भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सरकार ने पिछले 10 सालों में जनता की टैक्स की कमाई के 7,000 करोड़ रुपये सिर्फ अपनी नाकामियों को छुपाने और विज्ञापनों के जरिए अपना प्रचार करने में फूंक दिए।

रोजगार और पेपर लीक का मुद्दा उठाया :

आकाश आनंद ने देश और प्रदेश में हुए पेपर लीक मामलों को लेकर युवाओं की तरफ से आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि विज्ञापन पर खर्च होने वाला पैसा अगर परीक्षाओं को सही तरीके से कराने और युवाओं को रोजगार देने में लगाया जाता, तो आज प्रदेश के युवाओं का भविष्य बेहतर होता।

खराब कानून व्यवस्था और अपराध :

केंद्र और राज्य के सरकारी आंकड़ों (NCRB) का हवाला देते हुए आकाश आनंद ने कहा कि उत्तर प्रदेश महिला अत्याचार, हत्या और किडनैपिंग (10 हजार से अधिक मामले) जैसे अपराधों में शीर्ष पर पहुंच चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनकाउंटर के नाम पर प्रदेश में पुलिस की आड़ में गुंडों का राज चल रहा है।

सरकारी स्कूलों को बंद करना :

आकाश आनंद ने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 25 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जिनमें गरीब और शोषित समाज के बच्चे पढ़ते थे। उन्होंने याद दिलाया कि जो बीजेपी नेता कभी 60 रुपये का पेट्रोल होने पर महंगाई का रोना रोते थे, आज उनके राज में जनता 110 रुपये में पेट्रोल खरीदने को मजबूर है।

कांग्रेस और भाजपा को एक ही सिक्के का पहलु बता डाला :

आकाश आनंनद ने बीजेपी के साथ-साथ उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए राहुल गांधी को ‘राहुल अंकल’ और अखिलेश यादव को ‘अखिलेश अंकल’ कहकर संबोधित किया।

सपा ने आकाश आनंद के बयान दी तीखी प्रतिक्रिया :

बसपा के राष्ट्रीय संयोजक के अंकल वाले बयान पर समाज वादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस बच्चे के अभी दूध के दांत भी नहीं टूटे हैं, वह वरिष्ठ नेताओं पर टिप्पणी कर रहा है। यूपी की राजनीति में इस ‘अंकल’ वाले बयान को लेकर दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग काफी तेज हो गई है। हालांकि अभी देखना बाकी है कि कांग्रेस की ओर से इस मामले पर कोई बयान आता है या फिर नहीं।

You may have missed