SP ने सावन के दूसरे सोमवार को जागेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

WhatsApp Image 2026-08-10 at 10.18.53 PM

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल के साथ कस्बा शिवली स्थित अति प्राचीन जागेश्वर धाम मंदिर पहुंच कर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ कोतवाली चौराहे पर यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने कोतवाली में प्रेस वार्ता कर कांवण यात्र को लेकर यातायात व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के बाबत जानकारी जानकारी दी।
सावन महीने के दूसरे सोमवार को शिव भक्तों की भारी भीड़ होने एवं कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जाने को लेकर प्रशासन द्वारा सभी शिव मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने नगर पंचायत शिवली स्थित जागेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया तथा मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह को श्रावण मास के सोमवार के दिन सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। मंदिर का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ कोतवाली चौराहे पर पहुंचकर कांवण यात्रा के मुख्य मार्ग का निरीक्षण कर वाहनों के आवागमन की व्यवस्था को देखा। इस दौरान कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह अपराध निरीक्षक शीलेन्द्र सिंह कस्बा प्रभारी
अच्छेलाल दिवान मनीष कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।

You may have missed