गौतमबुद्ध नगरः जिले के स्कूलों की अपार आईडी बनाने में लगातार मनमानी जारी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से 265 स्कूलों को नोटिस जारी किए जाने के बाद भी अभी तक जवाब नहीं दिया गया है। हालात यह हैं कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले एक लाख से अधिक छात्रों की अपार आइडी अब तक नहीं बन पाई है। इसके बावजूद विभाग के आदेश का स्कूल संचालकों पर कोई खास असर नहीं दिखा। 265 स्कूलों को बुलाए जाने के बावजूद बीएसए कार्यालय में एक भी स्कूल के प्रतिनिधि नहीं पहुंचे। स्कूलों के प्रतिनिधियों के अनुपस्थित रहने से अधिकारियों की नाराजगी बढ़ गई है। इससे यह भी साफ हो रहा है कि स्कूल संचालक विभागीय अधिकारियों के निर्देशों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अधिकारियों की ओर से स्कूलों को कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं। काम में तेजी नहीं आने पर अब अनुपस्थित रहने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती एक लाख से अधिक छात्रों की लंबित अपार आइडी का कार्य जल्द पूरा कराना है। 12 अगस्त को फिर से स्कूलों को बुलाया गया है। अब इसके बाद इन स्कूलों के यूडाइस कोड बंद होंगे।
अपार आइडी बनाने में स्कूलों की मनमानी जारी, 265 स्कूलों को भेजे गए नोटिस का नहीं मिला जवाब
📢 शेयर करें:

📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
यूपीआइटीएस में जीबीयू का दिखेगा तकनीकी दमखम, एआई सेंटर से लेकर कृषि ड्रोन तक होंगे प्रदर्शित
डिजिटल डेस्क, गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25...
🕒
शारदा विश्वविद्यालय पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…
डिजिटल डेस्क, गौतमबुद्ध नगर: नालेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में बुधवार को आनंद स्वरूप आडिटोरियम में ‘माइंड सेट...
🕒
शारदा विश्वविद्यालय में कुछ देर में शुरू होगा ‘माइंड सेट लाइफ सेट’ कार्यक्रम, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री युवाओं को देंगे जीवन प्रबंधन का मंत्र
डिजिटल डेस्क, गौतमबुद्ध नगर: नालेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में बुधवार को विद्यार्थियों और युवाओं के लिए आयोजित...
🕒