डिजिटल डेस्क : लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चर्चा में आए यूट्बूर टीजी मोहनदास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दक्षिणपंथी राजनीकित कमेंटेटर टीजी मोहनदास को रविवार को मट्टनचेरी स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली में NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बारे में एक YouTube वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले की जांच कर रही तिरुवनंतपुरम साइबर पुलिस स्टेशन की एक टीम, स्थानीय पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के साथ रविवार शाम मट्टनचेरी के पास कूवाप्पाडम में मोहनदास के घर पहुंची। पुलिस ने बताया कि जब जांच टीम पहुंची तो मोहनदास घर पर ही मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम ने उनके YouTube अकाउंट और वीडियो बनाने और अपलोड करने में इस्तेमाल किए गए डिजिटल उपकरणों के बारे में जानकारी जुटाई। वीडियो में मोहनदास ने कथित तौर पर कहा था कि दिल्ली में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन से ‘गैंग रेप की घटनाएं हो सकती हैं’ और दावा किया कि कोई शिकायत नहीं होगी क्योंकि ‘विरोध-प्रदर्शन में शामिल लोगों को रेप पसंद है और ऐसी लड़कियां भी हैं जो रेप का मजा लेती हैं’। जांच के तहत मोहनदास से विस्तार से पूछताछ की जाएगी। यह मामला एक शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मोहनदास के YouTube चैनल ‘पत्रिका’ पर अपलोड किए गए वीडियो का मकसद सार्वजनिक शांति भंग करना और जनता के बीच डर और अशांति पैदा करना था। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर वे इंचार्ज होते, तो कर्फ्यू लगा देते और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर होने का आदेश देते और अगर वे मना करते, तो गोली चलाने का आदेश देते। उन्होंने आगे दावा किया कि भले ही कुछ लोग मारे जाएं या हमेशा के लिए घायल हो जाएं, लेकिन कुछ ही घंटों में स्थिति को काबू में कर लिया जाएगा और शवों को अस्पतालों में पहुंचा दिया जाएगा।
रेप का आनंद लेती हैं लड़कियां… आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले टीजी मोहनदास को पुलिस ने किया गिरफ्तार
📢 शेयर करें:

📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
खाद की बोरियों से लदी साइकिल रेलवे ट्रैक पर फंसी, सूझबूझ से बची यात्रियों की जान
राघव दुबे,संवाददाताफर्रुखाबाद। सोमवार दोपहर कमालगंज क्षेत्र में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। रेलवे ट्रैक पार कर रही...
🕒
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, अत्यधिक नशे से मौत की आशंका
राघव दुबे, संवाददाताफर्रुखाबाद। जिले के कमालगंज कस्बे में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल...
🕒
रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं हुए आजम खां, विशेष ईडी कोर्ट में दाखिल किया रिमांड आवेदन
डिजिटल डेस्क, गाजियाबाद : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं...
🕒