ग्रेनो प्राधिकरण ने जलापूर्ति मामले में बिल्डर के खिलाफ दी तहरीर, कार्रवाई किए जाने की करी मांग

WhatsApp Image 2026-08-12 at 1.26.59 AM

शहर की सबसे अधिक टावर वाली सोसायटी के बिल्डर पर प्राधिकरण के खिलाफ गलत जानकारी फैलाने का आरोप

रवि शर्मा, उत्तर प्रदेश : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मायवुड सोसायटी में पानी की किल्लत को लेकर सख्त दिखाई दे रहा है। सोयाटी में पानी की सप्लाई कम होने की शिकायतों को देखते हुए ग्रेनो प्राधिकरण ने जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह और वरिष्ठ
प्रबंधक राजीव कुमार ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। जांच के बाद टीम ने साफ किया कि सोसायटी के यूजीआर तक पानी की सप्लाई पूरी क्षमता से की जा रही है। प्राधिकरण की ओर से किसी तरह की कटौती नहीं की जा रही है। वरिष्ठ प्रबंधक जल राजीव कुमार ने कहा कि UGR तक पर्याप्त पानी पहुंचाया जा रहा है, इसके बाद अंदरूनी सप्लाई की जिम्मेदारी बिल्डर की है। प्राधिकरण का आरोप है कि बिल्डर ने मामले में प्राधिकरण के खिलाफ भ्रामक सूचना फैलाकर उसकी छवि खराब करने की कोशिश की है। इससे न सिर्फ प्राधिकरण बल्कि सोसाइटी में रहने वाले हजारों निवासियों को भी अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों के बीच गलतफहमी फैलने से आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इसी को देखते हुए प्राधिकरण ने बिल्डर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का फैसला लिया है। GM प्रोजेक्ट एके सिंह ने बताया कि वरिष्ठ प्रबंधक राजीव कुमार की ओर से बिसरख कोतवाली में लिखित शिकायत दे दी गई है। शिकायत में बिल्डर पर गलत सूचना प्रसारित कर सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने और प्राधिकरण की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस से मामले में तत्काल मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। प्राधिकरण ने निवासियों को आश्वस्त किया है कि UGR तक पानी की आपूर्ति पहले की तरह जारी रहेगी। अंदर सोसाइटी में पानी वितरण को लेकर बिल्डर से जवाब तलब किया जाएगा।

बता दें कि सोसायटी में बीते 48 घंटे से पानी और बिजली की ऐसी परेशानी हुई की लोग रात 11 बजे ही घर के बाहर निकल आए और सड़क जाम किया। सोसायटी के नागरिक सड़क पर उतरे और मंगलवार दोपहर तक सड़क जाम रखा। यह किसी एक टावर की बात नहीं है टावर 24-25-26-27-28 के बारे में तो ऐसा लगता है कि मेंटेनेंस टीम जानती ही नहीं है। 38 से अधिक टावरों की इस सोसाइटी में फेज वन, में तो थोड़ा पानी आ भी रहा है। फेज थ्री में पानी की बूंद भी नहीं थी। कई टावरों में जलापूर्ति ठप होने के कारण सैकड़ों परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद सभी सड़क पर उतर आए। सोसायटी में रह रहे लोगों का आरोप है कि पिछले एक साल से सोसायटी की हालत लगातार खराब हो रही है। कभी गार्ड स्ट्राइक करते हैं तो कभी सफाई वाले, पानी की कमी नहीं रहती थी, लेकिन पिछले एक महीने से पानी और बिजली को लेकर भी बहुत समस्या हो रही है जिसकी वजह से रोजमर्रा के काम में भी परेशानी हो रही है। सोसायटी में बीते एक हफ्ते से अधिक समय से पानी की समस्या से दो चार हो रहे हैं। कई टावरों में पानी न पहुंचने से सैकड़ों फ्लैटों में रहने वाले निवासी परेशान हैं। पानी बिजली की समस्या से परेशान लोग सोमवार रात और मंगलवार दोपहर को निवासियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार रात पानी की सप्लाई ठप होने के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित निवासी सोसाइटी के मेंटेनेंस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रबंधन से नियमित जल व्यवस्था न होने पर सवाल उठाए और हंगामा किया। मंगलवार दोपहर को निवासियों ने सोसायटी के बाहर सड़क जाम कर दी। मौके पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बातचीत हुई।

You may have missed