रवि शर्मा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश टी-20 लीग सीजन-4 की ट्रॉफी के साथ यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर एवं लीग की सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों के कप्तानों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष माननीय सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. संजय कपूर ने विधानसभा अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश टी-20 लीग सीजन-4 की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि लीग का शुभारंभ 14 अगस्त से लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने सभी खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश टी-20 लीग प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस लीग के माध्यम से प्रदेश को अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिलेंगे, जो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा पहुंचने वाले खिलाड़ियों में लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार, कानपुर सुपरस्टार्स के कप्तान समीर रिज़वी, नोएडा किंग्स के कप्तान माधव कौशिक, गौर गोरखपुर लायंस के कप्तान आर्यन जुयाल, मेरठ मावेरिक्स के कप्तान स्वास्तिक चिकारा तथा काशी रुद्रास के कप्तान करण शर्मा शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने विधानसभा अध्यक्ष से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त कीं। शिष्टाचार भेंट के बाद खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश विधान सभा भवन के विभिन्न कक्षों एवं प्रमुख स्थलों का अवलोकन किया तथा विधानसभा की ऐतिहासिक, लोकतांत्रिक एवं स्थापत्य विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की।
UP टी-20 लीग की ट्राफी के साथ विधानसभा अध्यक्ष से खिलाड़ियों ने की मुलाकात
📢 शेयर करें:

📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
2024 की हार का हिसाब चुकता, श्रीलंका को हराकर भारत ने फिर अपने नाम किया एशिया कप
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने...
🕒
अभिषेक शर्मा के तूफान से उड़ा अफगानिस्तान, भारत ने सात विकेट से जीता पहला टी-20
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली : अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले...
🕒
भारत ने आठवीं बार जीता विमेंस एशिया कप का खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस एशिया कप का खिताब आठवीं...
🕒