56 दिन बाद लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच का विवाद हुआ समाप्त

WhatsApp Image 2026-08-12 at 10.29.34 PM

रवि शर्मा, उत्तर प्रदेश : लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच चल रहा विवाद आखिर 56 दिनों बाद समाप्त हो गया। बता दें कि कुछ दिनों पहले छात्रों की ओर से लगातार बढ़ रही फीस के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर कार्यालय का भी कई बार घेराव किया गया। इसके बाद छात्रों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तीन छात्रों को विश्वविद्यालय से निष्कासित के दिया गया था।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के विरोध और लिए गए फैसले को वापस लेने के मांग करते हुए छात्र करीब 56 दिनों से धरने पर बैठे थे। लंबे अंतराल के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन और आंदोलनकारी छात्रों के बीच पिछले 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। अनुशासनहीनता के गंभीर आरोपों में निष्कासित किए गए तीन छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ी राहत देते हुए उनका निष्कासन पूरी तरह से वापस ले लिया है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड, प्रॉक्टर और डीन स्टूडेंट वेलफेयर की संयुक्त सिफारिशों व जांच समिति की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर कुलपति के निर्देशानुसार यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

You may have missed