डीजल की जगह अब मेथेनाल से दौड़ेंगे भारत में बने यह वाहन

WhatsApp Image 2026-08-12 at 10.11.09 PM

रवि शर्मा, गौतमबुद्ध नगर : देश में .अब डीजल वाले वाहन जल्द ही सड़कों पर .मेथेनाल से दौड़ते हुए नजर आने वाले हैं। यह वाहन भारत में ही तैयार किए गए हैं। खासियत है कि यह वाहन भी डीजल वाहनों के मुकाबले भार लाद सकेंगे और उनके मुकाबले कम कार्बनडाइ आक्साइड छोडेंगे। ऐसे ही ट्रक को नालेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित तीन दिवसीय इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो में प्रदर्शित किया गया।

कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि तैयार किया गया ट्रक 100 प्रतिशत मेथेनाल से संचालित होगा। इसे भारत की नामी कंपनी अशोक लीलैंड ने तैयार किया है। इसका अभी तक ट्रायल भी पूरा हो चुका है। कंपनी के कर्मचारी का दावा है कि डीजल वाहन के मुकाबले मेथेनाल से संचालित होने वाले वाहन से 80 प्रतिशत कार्बनडाई आक्साइड और 90 से 98 प्रतिशत नाइट्रोजन आक्साइड कम निकलेगी।

इन वाहनों को किया गया है तैयार :

कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि अभी तक छोटा हाथी, बस और ट्रक को तैयार किया गया है, जिन्हें जल्द ही भारत की बाजार में लांच किया जाएगा। इन वाहनों का सफल ट्रायल किए जाने के बाद ही आगे का काम शुरू किया गया है। उनका दावा है कि इन वाहनों में भी डीजल वाहनों के ही इतनी ताकत दी गई है।

E-20 पेट्रोल से अब बाइक में नहीं लगेंगे झटके, E-85 तक के पेट्रोल से सरपट दौड़ेंगी — https://asknewsindia.com/20260812083136-730/

You may have missed