PM मोदी ने GEN-Z को दी बड़ी सौगात,एक साल में एक करोड़ युवाओं को AI की ट्रेनिंग दी जाएगी

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.45.21 AM

डिजिटल डेस्क : 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने GEN-Z को साध गए। उन्होंने कहा कि एक साल में हम एक करोड़ युवाओं को AI की ट्रेनिंग देंगे। उन्होंने आगे कहा कि आज जब नक्सलियों का हिंसक दौर समाप्त हो चुका है तो कुछ दिमागी नक्सली षड्यंत्र रच रहे हैं। ऐसे में उन लोगों से देश के युवाओं को बचने की आवश्कता है। साथ ही, कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स (प्रतियोगी परीक्षाएं) की तैयारी करने के लिए फ्री कोचिंग योजना के साथ ही अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को एआई ट्रेनिंग देने की भी घोषणा की। उन्होंने एक साल के भीतर एक करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्किल ट्रेनिंग देने और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने का वादा किया। पीएम मोदी ने लाल किले से चेतावनी देते हुए कहा, ‘दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है। हमें दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा।’ इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के युवाओं के लिए एक बड़ी पहल की घोषणा की।

एआई स्किल ट्रेनिंग देने का किया वादा

पीएम मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत का सबसे बड़ा लाभार्थी युवा वर्ग होगा। उन्होंने कहा, ‘विकसित भारत की यात्रा में युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। आज लाल किले की प्राचीर से मैं देश के युवाओं के लिए एक घोषणा करना चाहता हूं। हमने संकल्प लिया है कि आने वाले एक साल में हम एक करोड़ युवाओं को एआई स्किल ट्रेनिंग देंगे, ताकि हमारे देश के युवाओं में एआई के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता हो।’

मुफ्त कोचिंग उपलब्ध कराने का किया वादा  

गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर निजी कोचिंग के आर्थिक बोझ को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने विभिन्न परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की भी घोषणा की। कोचिंग क्लासेस गरीब और मध्यम वर्ग पर भारी बोझ बन गई हैं और सरकार इस दबाव को कम करने के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराएगी। ये घोषणाएं जेनजी और जेन अल्फा को भविष्य के लिए तैयार स्किल्स से लैस करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की लागत कम करने के उद्देश्य से की गई हैं।

You may have missed