प्रदेश में कानपुर जोन ने किया गौरवान्तित, ADG समेत 126 पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान

नई दिल्ली : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार, गृह मंत्रालय व नई दिल्ली द्वारा जारी सम्मान सूची में कानपुर जोन की खाकी ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा व जनसेवा एवं कानून-व्यावस्था में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अन्य कानपुर जोन के 126 पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया है। 48 पुलिस कर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया जिसमें 6 निरीक्षक, 16 उपनिरीक्षक, 25 मुख्य आरक्षी व 1 आरक्षी शामिल हैं। इसके अलावा 37 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक जिसमें श्री सुरेश कुमार पुलिस उपाधीक्षक कन्नौज सहित 1 निरीक्षक, 25 मुख्य आरक्षी व 10 आरक्षी शमिल हैं।
राष्ट्रपति और डीजीपी द्वारा कानपुर जोन के 5 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के सराहनीय काम के लिए पदक प्रदान किया गया। इसके अलावा एक निरीक्षक को नागरिक पुलिस को विशिष्ट सेवाओं के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह मिला है। वहीं 13 पुलिस कर्मियों में निरीक्षक-01, उपनिरीक्षक-06 व मुख्य आरक्षी-06) को सराहनीय सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह दिया गया है। इसके अलावा शौर्य के आधार पर 01 उपनिरीक्षक को भी सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया है।
आपरेशन कार्यों के लिए दिया गया प्रशंसा चिंह
जानकारी के लिए बता दें कि आपरेशनल कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से 12 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा चिंह देकर सम्मानित किया गया। इसमें आलोक मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद औरैया, निरीक्षक-एक, उपनिरीक्षक-दो, मुख्य आरक्षी-तीन व आरक्षी-पांच शामिल हैं। जिन्हें प्रशंसा चिंह देकर सम्मानित किया गया है। इसमें एक स्वर्ण, 11 रजत पदक दिए गए हैं। सेवाभिलेख के आधार पर डीसीपी द्वारा कुल 09 पुलिसकर्मियों (निरीक्षक-03, उपनिरीक्षक-02 व मुख्य आरक्षी-04) को भी ‘प्रशंसा चिन्ह’ (गोल्ड-01, सिल्वर-08) से नवाजा गया।