अपराधउत्तर प्रदेश

जैश ए मुहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध को UP-ATS ने किया गिरफ्तार

जैश ए मुहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध को UP-ATS ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क : उत्तर प्रदेश ATS ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मुहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद जहीर ( 24) निवासी पूर्णिया, बिहार के रूप में हुई। ATS के मुताबिक आरोपी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन को चंदे की रकम भेजने की कोशिश करता था। आरोपी मदरसों के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजने का काम करता था। आरोपी मौलाना मसूद अजहर के भाषण और जेहादी तकरीरों से प्रभावित था। सोशल मीडिया के जरिए जेहाद और खिलाफत से जुड़े संदेश साझा कर लोगों को हिंसक जेहाद के लिए प्रेरित करने का भी आरोप लगा है। आरोपी के कई पाकिस्तानी जेहादी व्हाट्सऐप ग्रुपों से जुड़े होने की बात सामने आई है।

बता दें कि गिरफ्तार आरोपी जैश-ए-मुहम्मद के जेहादी ग्रुप से जुड़कर पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आया था। ATS के अनुसार आरोपी ने बिजनेस अकाउंट और संदिग्ध लोगों के जरिए UPI से कई बार पैसे भेजे हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध स्वीकार किए। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 152(1)(2) और यूएपीए की धारा 18/38 के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को एटीएस ने 16 अगस्त को गिरफ्तार किया था। तब से पूछताछ जारी है।