डिजिटल डेस्क : झारखंड में JPSC-JSSC और TDPL को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक TDPL के जरिए आयोजित सभी परीक्षाएं और भर्तियां रद्द कर दी गई हैं। TDPL द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणाम भी रद्द किए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, “हम इस आंदोलन में सहयोग और समर्थन के लिए सभी छात्रों, अभिभावकों, मीडिया के सदस्यों, पुलिस प्रशासन और खासकर झारखंड सरकार व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दिल से धन्यवाद देते हैं। हम छात्रों के मुद्दों को गंभीरता से लेने और हमारी मांगों को पूरा करने के लिए आभार व्यक्त करते हैं, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जांच बहुत बारीकी से की जा रही है और इसमें शामिल हर भ्रष्ट व्यक्ति को पकड़ा जा रहा है। वे इन गिरोहों के पीछे के असली सरगनाओं तक पहुंचने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।
झारखंड : अनशन खत्म करूंगा लेकिन संघर्ष आगे भी जारी रहेगा- महतो
📢 शेयर करें:

📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
कला और रचनात्मकता में जीबीयू के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, प्रतियोगिता में मिला द्वितीय स्थान
डिजिटल डेस्क, गौतमबुद्ध नगर : गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के विद्यार्थियों ने गाजियाबाद स्थित...
🕒
ढपली गैंग ने देश को पीछे धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी, फिर सक्रिय हो गए ऐसे तत्व : सुनील शर्मा
डिजिटल डेस्क, गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि देश के...
🕒
खाद की बोरियों से लदी साइकिल रेलवे ट्रैक पर फंसी, सूझबूझ से बची यात्रियों की जान
राघव दुबे,संवाददाताफर्रुखाबाद। सोमवार दोपहर कमालगंज क्षेत्र में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। रेलवे ट्रैक पार कर रही...
🕒