ब्रेकिंग न्यूज़राज्य और शहर

रक्षाबंधन त्योहार तक पाएं ग्लोइंग स्किन, आज से शुरू करें ये स्किन केयर रूटीन

रक्षाबंधन त्योहार तक पाएं ग्लोइंग स्किन, आज से शुरू करें ये स्किन केयर रूटीन

डिजिटल डेस्क: रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार 28 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस त्योहार पर सभी को खूबसूरत दिखने का शौक होता है। रक्षाबंधन के खास मौके पर अगर आप पार्लर नही जाना चाहते है और आप घर पर ही नेचुरल ग्लो चाहते हैं तो आज से एक बेहतरीन घरेलू स्किनकेयर रूटीन शुरू कर सकती हैं। नेचुरल ग्लो पाने के लिए आप घर की चीजों से बने फेस पैक इस्तेमाल कर सकती हैं। यह त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड और चमकदार बनाने में मदद करेंगी।

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आने के साथ ही देशभर में तैयारियां तेज हो गई हैं। फेस्टिवल पर हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा ग्लोइंग और दाग-धब्बों रहित नजर आए। हालांकि, घर पर अगर थोड़ी सी केयर कर ली जाए तो चेहरा ग्लोई और साफ नजर आ सकता है। इसके लिए त्योहार से पहले से तैयारी शुरू कर दें। चेहरे की सफाई, अच्छी नींद और पानी पीने जैसी छोटी- छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत ही मददगार होता है। रक्षाबंधन पर सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए आज ही आसान स्किनकेयर रूटीन अपनाएं।

चमचमाती त्वचा के लिए फेस पैक

आपको फेस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और कच्चा दूध या गुलाब जल मिलाएं। इसे चेहरे पर 10 मिनट लगाएं और फिर सामान्य पानी से धो लें। चेहरा साफ करने के बाद अपनी स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाएं। हल्दी चेहरे की चमक बढ़ाती है 1 चम्मच चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे लगाने से चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल होता है। दही में 1 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं,यह त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज और हाइड्रेट करता है।

दिन में सनस्क्रीन जरूर लगाएं

दिन में धूप में बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाए धूप में ज्यादा देर तक रहने पर इसे लगभग हर 2 घंटे में दोबारा लगाएँ, अगर आप रक्षाबंधन तक अपनी त्वचा को हेल्दी और फ्रेश बनाए रखना चाहते हैं।*फेस मास्क और मॉइस्चराइजर लगाएं*चेहरे को साफ करने के बाद हल्का मास्क लगाए एलोवेरा जेल लगाए रात को चेहरे को ठीक तरीके से साफ करके मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे पूरी रात स्किन को नमी मिलती है और सुबह चेहरा ज्यादा मुलायम, फ्रेश और चमकदार दिख सकता है।

पर्याप्त नींद और पानी का ध्यान रखें

त्योहार की तैयारियों में देर रात तक जागने से चेहरे पर थकान साफ़ दिखाई दे सकती है। इसलिए पर्याप्त नींद लेने,पर्याप्त पानी पीना, अच्छी नींद लेना भी आपकी स्किन के लिए जरूरी है। बहुत ज्यादा तला-भुना खाना खाने से भी बचें। रक्षाबंधन से ठीक पहले कोई नया फेस पैक, फेशियल या तेज केमिकल वाला प्रोडक्ट इस्तेमाल न करें।