डिजिटल डेस्क, उत्तर प्रदेश : बारिश को देखते हुए उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आदेश को तत्काल लागू करने को कहा है। बता दें कि सूबे में हो रही लगातार बारिश के बीच मानसूनी बारिश का जोर 19 अगस्त से और बढ़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 से 23 अगस्त तक यानी इस पूरे हफ्ते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
वहीं 20 और 21 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज, प्रतापगढ़, रामपुर, सोनभद्र, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जौनपुर, गाजीपुर, भदोही, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, बलरामपुर, श्रावस्ती, कौशांबी, मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, चित्रकूट, गोंडा, चंदौली, वाराणसी, आजमगढ़, बरेली, व आस पास के क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है।

