ब्रेकिंग न्यूज़मेरठ

मेरठ सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर एक्शन,अवैध मार्केट और मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

मेरठ सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर एक्शन,अवैध मार्केट और मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

डिजिटल डेस्क , मेरठ : अवैध सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर एक्शन चल रहा है। सेंट्रल मार्केट में बने बाजार और अवैध मकान पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। अवैध मार्केट और मकान ढहाए जा रहे हैं। सुबह ही पूरे इलाके की पुलिस वालों ने बैरिकेडिंग कर दी है।

आपको बता दे मेरठ के पुलिस प्रशासन और आवास विकास को 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करना है । इसके पहले कार्रवाई का दौर जारी है। लेकिन इस बार सेंट्रल मार्केट को कार्रवाई के दौरान पूरी तरह से सील कर दिया गया है। आम लोगों और मीडिया की एंट्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। सुरक्षा का हवाला देते हुए अधिकारियों ने पूरे इलाके को बंद कर दिया है ।जिसको लेकर लोगों में खासा आक्रोश भी है। लोगों की माने तो अवैध निर्माण के समय अधिकारियों की मिली भगत रही। लेकिन अब कार्रवाई का दौर लोगों के लिए परेशानी भरा है।

21 सितंबर को मामले की सुनवाई

सेंट्रल मार्केट प्रकरण में आवास विकास की ओर से पूर्व में 44 व्यावसायिक भूखंडों को सील किया गया था। सेंट्रल मार्केट और शास्त्री नगर को बैरिकेड लगाकर सील कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट में 21 सितंबर को मामले की सुनवाई होनी है। परिषद को 44 सील भवनों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट दाखिल करनी है। इसके चलते परिषद ने आदेश के अनुपालन में कार्रवाई शुरू की है। साल 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ के सेंट्रल मार्केट में मौजूद अवैध निर्माणों को हटाने के आदेश दिए थे।