डिजिटल डेस्क, लखनऊ। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) इस बार कांशीराम की जयंती के मौके पर लखनऊ में बड़ा शक्ति प्रदर्शन नहीं करेगी। पार्टी की ओर से 9 अक्टूबर को कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी है, हालांकि इसमें प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।
सूत्रों के मुताबिक बसपा प्रमुख मायावती के इस दौरान दिल्ली स्थित प्रेरणा स्थल पर मौजूद रहने की संभावना है। ऐसे में लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम का स्वरूप पिछले वर्ष की तुलना में सीमित रहने की चर्चा है।
गौरतलब है कि बीते वर्ष कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर लखनऊ में बसपा की ओर से बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस बार पार्टी की रणनीति में बदलाव को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा है। हालांकि कार्यक्रम और मायावती के दौरे को लेकर पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

