डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह की सगाई 14 नवंबर को होने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, संदीप सिंह के छोटे भाई अखिल की भी इसी अवसर पर सगाई होने की चर्चा है।
बताया जा रहा है कि शादी के दो-तीन दिन बाद लखनऊ में बड़ा रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली में भी एक समारोह आयोजित किए जाने की चर्चा है।
सूत्रों के अनुसार दिल्ली में प्रस्तावित समारोह में प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री समेत कई वीआईपी मेहमानों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि कार्यक्रमों की तारीख, स्थान और अतिथियों को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
संदीप सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री हैं और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र हैं। समारोह को लेकर तैयारियां शुरू होने की चर्चा है।

