अपराधलखनऊ

यूपी : विधायक पूजा पाल से 1.55 लाख की ठगी,अकाउंट से कई बार में निकाले गए पैसे

यूपी : विधायक पूजा पाल से 1.55 लाख की ठगी,अकाउंट से कई बार में निकाले गए पैसे

डिजिटल डेस्क, लखनऊ: प्रयागराज में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि UPI के जरिए उनके खाते से 1.55 लाख रुपये निकाले गए है। धूमनगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस UPI लेनदेन और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

प्रयागराज भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और कौशांबी की चायल सीट से विधायक पूजा पाल साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से UPI के जरिए 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच 1 लाख 55 हजार रुपये निकाले गए है। मामले की जानकारी मिलने के बाद धूमनगंज पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में UPI लेनदेन के साथ-साथ संभावित डाटा लीक के एंगल को भी शामिल किया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम किस तरह निकाली गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच हुए सभी UPI ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि संदिग्ध व्यक्ति, डिवाइस और यूपीआई आईडी की पहचान कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

डाटा के लीक होने की आशंका भी जताई

बता दे कि विधायक पूजा पाल ने मोबाइल में सेंध लगाकर बैंकिंग और निजी जानकारी के गलत इस्तेमाल की आशंका जताई है। विधायक को शक है कि किसी ने उनका iPhone 17 हैक कर लिया और उनके बैंकिंग और पर्सनल डेटा का गलत इस्तेमाल किया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से मोबाइल, फोन-पे, UPI और बैंक खाते की जांच कर रही है।