अपराधकानपुर देहात

शिवली पुलिस ने 14 वारंटियों को किया गिरफ्तार

शिवली पुलिस ने 14 वारंटियों को किया गिरफ्तार

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात। न्यायालय से लगातार गैर हाजिर रहने पर न्यायालय द्वारा वारंट जारी करने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को शिवली पुलिस द्वारा जबरदस्त तरीके से छापेमारी कर 14 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
काफी लंबे अरसे से अदालत में गैरहाजिर चल रहे आरोपियों की शामत आई। अदालत में हाजिर न होने पर अदालत द्वारा गैरहाजिर चल रहे लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है। शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अदालत से गैरहाजिर चल रहे फूलचंद पुत्र राम भरोसे नेता पुत्र राम भरोसे निवासीगण बैरी बस्ता, छुन्ना उर्फ हनुआं पुत्र गौरीशंकर निवासी ककरदही, राजू पुत्र रामबाबू कठेरिया, सुरेश कठेरिया पुत्र हीरालाल, विष्णु पुत्र रामबाबू कठेरिया, अनिल पुत्र कमलेश कठेरिया निवासीगण बघवट, वीरेंद्र पुत्र अशर्फीलाल,अरविंद पुत्र अशर्फीलाल निवासीगण परनामिनपुरवा,लल्लन पुत्र कालिका निवासी बलुआपुर, महेंद्र पुत्र विशन निवासी रविन्द्रपुरम,हेमराज पुत्र छंगा निवासी रायपुर, बिरजू पुत्र छेदीलाल निवासी कड़री,मंझले उर्फ मोहम्मद अहमद पुत्र रहीम बख्स निवासी रामपुर शिवली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।