अपराधकानपुर देहात

झील में उतराता मिला युवक का शव

झील में उतराता मिला युवक का शव

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात। रविवार की दोपहर शिवली क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल शोभन मंदिर आश्रम में स्थित झील में एक अज्ञात युवक का शव उतराता हुआ देख मंदिर जाने वाले भक्तों एवं आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बाघपुर चौकी पर भाभी के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल ने लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाकर पहचान करवाने का काफी प्रयास किया लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।झील के पास मृतक की साइकिल व चप्पल मौजूद होने से पुलिस द्वारा आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने सब का पंचनामा बढ़कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल शोभन मंदिर आश्रम में काफी बड़ी व गहरी झील मौजूद है जिसमें चारों तरफ करीब पांच फीट ऊंची लोहे की जाली लगी है। दर्शन करने के लिए मंदिर जाने वाले भक्त अक्सर शाम के समय झील के आसपास घूमते रहते हैं। रविवार की दोपहर आश्रम के अंदर स्थित झील में एक करीब 25 वर्षीय युवक का सब पानी में पड़ा देख वहां पर मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो कोतवाल बाघपुर चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए वहां पर मौजूद लोगों से पूछताछ की तथा लोगों की मदद से युवक के शव को पानी से बाहर निकलवाकर पहचान करने का काफी प्रयास किया। पुलिस की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण का साक्ष्य एकत्रित किए। फॉरेंसिक टीम की जांच के दौरान मृतक के पेट की जेब से साइकिल के ताले की चाबी निकली है। घटनास्थल पर मृतक की साइकिल एवं चप्पल पड़े होने से आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर में कोई जाहिरा चोट नही पायी गयी है। उपोरक्त व्यक्ति की शिनाख्त हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्मार्टम हेतु भेजा जा रहा है। मृतक की शिनाख्त हेतु आस पास के क्षेत्र में लोगों से जानकारी कर पहचान हेतु प्रयाश किये जा रहे हैं।