ब्रेकिंग न्यूज़कानपुर देहात

विघ्न विनाशक भगवान गणेश का हुआ विर्सजन

विघ्न विनाशक भगवान गणेश का हुआ विर्सजन

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात। कस्बा शिवली स्थित साकेत धाम मंदिर मां अथैया देवी मंदिर समेत कई जगहों पर गणेश महोत्सव के अवसर पर स्थापित की गयीं विघ्न विनाशक भगवान गणेश की प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा रविवार को पूजन अर्चन कर धूमधाम के साथ निकाली गयी। विसर्जन यात्रा के दौरान युवक और युवतियां बैंड बाजे की धुन पर झूम कर नाचे। कस्बे से एक साथ आधा दर्जन गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाले जाने पर सैकड़ों की तादात में मौजूद श्रद्धालु भक्तों द्वारा गणपति बप्पा मोरिया का जयघोष किए जाने से कस्बे का वातावरण भक्ति में नजर आने लगा। गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर निकाली गई विशाल विसर्जन यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु भारी पुलिस बल मौजूद रहा। नगर पंचायत शिवली के मोहल्ला सुभाष नगर स्थित आस्था की प्रतीक मां अथैया देवी मंदिर में बम भोला सेवा समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला गणेश महोत्सव में गणेश प्रतिमा की स्थापना समिति के सदस्य गंगाराम पांडे के दरवाजे पर स्थापित किए जाने के बाद प्रतिदिन शाम को संगीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां अथैया देवी मंदिर के साथ साथ साकेत धाम मंदिर एवं सुभाष नगर शिवजी नगर कालोनी में भी गणेश महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कस्बे में एक साथ कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना किए जाने के बाद सुबह शाम हो रही आरती तथा भजन पूजन से नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान घरों से निकलकर महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान गणेश की पावन आरती की। गणेश महोत्सव को पूरे नगर एवं क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न करवाएं जाने के समय शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। विसर्जन यात्रा में प्रमुख रूप से बम भोला समिति के गंगाराम पांडेय अतुल द्विवेदी लल्ला, रमाकांत पांडेय मोहन तिवारी,सुयस पांडेय,नीलू अवस्थी, राजन अवस्थी,धीरज द्विवेदी,शिवांग अवस्थी, रजनीश वेदांत अवनीश सानू गौरी एवं साकेत भक्ति परिषद समिति के गोपाल तिवारी रामजी मिश्रा कुलदीप बाजपेई आशुतोष दीक्षित रामजी त्रिवेदी विवेक द्विवेदी अंकित दीक्षित श्यामजी त्रिवेदी आलोक द्विवेदी, समेत सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे। वहीं गांधीनगर में मुन्ना लाल शर्मा के दरवाजे मनाये जा रहे गणेश महोत्सव में रविवार को हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया।