अपराधकानपुर देहात

सांप के काटने किशोर की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

सांप के काटने किशोर की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के लालपुर शिवराजपुर गांव में सोते समय एक किशोर की सांप काटने से हालत खराब हो गई। सर्प काटने की जानकारी मिलते ही परिजन किशोर को गम्भीर हालत में कानपुर हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से उसके परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शिवली कोतवाली क्षेत्र के लालपुर शिवराजपुर गांव निवासी जयवीर गौतम का 13 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार शनिवार की शाम खाना खाकर चारपाई पर सो गया था। रात को सोते समय कान में जहरीले सर्प ने डस लिया था।लेकिन वह समझ नहीं पाया था। सुबह जब उसको चक्कर आने लगे तो घर वालों को शंका हुई। परिजन उपचार के लिए एक स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए हालत खराब होने पर डॉक्टर ने मना कर दिया तो परिजन कानपुर हैलट अस्पताल ले गए जहां पर पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जहरीला कीड़ा काटने से किशोर की मौत हो गई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।