अपराधकानपुर देहात

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के अंधियारवर गांव में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने कमरे के अन्दर संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर कर ली। कुछ देर बाद घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच चीख पुकार मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बावत पूछताछ कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के अंधियारवर गांव निवासी सुरेश राजपूत पुत्र स्वर्गीय राम गजोधर मेहनत मजदूरी करता था। शनिवार की देर शाम सुरेश अपने कमरे के अंदर गया और संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। काफी समय तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। शंका होने पर परिजनों ने इसकी सूचना भाऊपुर चौकी पुलिस को दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया और घटना के बावत परिजनों से पूछताछ की। युवक की मौत से उसकी मां ननखी पत्नी सरोज पुत्री चांदनी भाई लालाराम हेतराम का रो रोकर बुरा हाल था। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।