अपराधशाहजहाँपुर

चिता के पास मांस पका रहे थे तीन शराबी, पुलिस ने तीनों को पकड़ा

चिता के पास मांस पका रहे थे तीन शराबी, पुलिस ने तीनों को पकड़ा

डिजिटल डेस्क, शाहजहांपुर। जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन युवक कथित तौर पर शराब के नशे में चिता पर मांस पकाते हुए मिले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक शराब के नशे में थे और चिता के पास मांस पकाने लगे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि चिता स्थल पर मांस पकाने की घटना किन परिस्थितियों में हुई।