डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है।
घटना की जानकारी फैलने के बाद स्थानीय लोगों और बच्ची के परिजनों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची और उसके परिवार से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बच्ची की पहचान और घटना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है।
