ब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 अधिकारियों की तैनाती में बदलाव

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 अधिकारियों की तैनाती में बदलाव

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 34 अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। तबादला सूची में कई जिलों के जिलाधिकारियों समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार हरदोई, मुरादाबाद, कुशीनगर, पीलीभीत, बलिया, अमेठी और बागपत समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों को शासन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) समेत विकास प्राधिकरणों और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। तबादला सूची में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

शासन स्तर पर हुए इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।