देशबिहार

बिहार में डर खत्म! जमुई के बाद समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी, 4 आरोपी गिरफ्तार

बिहार में डर खत्म! जमुई के बाद समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी, 4 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क , बिहार :

समस्तीपुर में दिनदहाड़े लड़की से बदसलूकी और हाथ मरोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अभी पुलिस ने किसी आरोपी की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जमुई में एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि समस्तीपुर से भी एक युवती के साथ अभद्रता का एक वीडियो सामने आ गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं युवती से छेड़खानी मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो के आधार चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही FIR की प्रक्रिया हुई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड की है जहाँ बेखौफ मनचलों ने जमुई जैसी घटना को अंजाम दिया है। सड़क पर फोटो लेने के लिए रुकी लड़की को 3 युवकों ने घेरकर अभद्रता की है। आरोप है कि मनचलों ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया है। इस दौरान मनचलों के द्वारा उसका नाम-पता पूछते रहे है। इसके बाद उसके साथ छेड़खानी और बैड टच किए जाने का भी आरोप है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। इस मामले में अधिकारियों ने कार्रवाई का आदेश दिया गया है। आदेश मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले युवक जगतसिंहपुर गांव के ही बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है की लड़की किसी लड़के के साथ जा रही थी। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।