डिजिटल डेस्क : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। दीपके ने उन्हें 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर सीजेपी देशभर में आंदोलन शुरू करेगी।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देने के लिये 48 घण्टे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि वो रिजाइन करें, वरना जंतर मंतर पार्ट 2 अगर मांग पूरी नहीं हुई तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा। CJP ने यह मांग को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए की है। पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग में इस प्रक्रिया को लेकर मतभेद सामने आए हैं और CEC पर सरकार के पक्ष में काम करने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, ये आरोप CJP की ओर से लगाए गए हैं।
उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि कल जो एक रिपोर्ट आई है इलेक्शन कमीशन के ऊपर उससे यह साबित होता है कि ज्ञानेश कुमार, जो चीफ इलेक्शन कमिश्नर है दीपके ने कहा उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि वह भारत के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। सीजेपी ने ऐलान किया है कि अगर अगले 48 घंटे में CEC ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP देश मे आंदोलन करेगा। हम देश भर में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लोगों के बीच जाएंगे।
ज्ञानेश कुमार जानबूझकर वोट डिलीट कर रहे-दीपके
दीपके ने आगे कहा, ज्ञानेश कुमार जब से चुनाव आयुक्त बने हैं। अलग-अलग राज्यों में 13 करोड़ से ज्यादा वोटर्स के नाम डिलीट किए गए हैं। क्या ज्ञानेश कुमार जानबूझकर वोट डिलीट कर रहे हैं। जिससे बीजेपी कभी सत्ता से बाहर न जाए। ऐसा करने की क्या जरूरत पड़ी? इसको समझने के लिए हमें फिर से 2024 याद करना पड़ेगा। 2000 के 2024 के इलेक्शन में बीजेपी मेजॉरिटी अचीव नहीं कर पाई थी। दीपके ने दावा किया है कि महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों में 2 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में 47 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
