स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल के बाद एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। आज भारत में 6 गोल्ड मेडल आए है। भारत ने आज 13 मेडल अपने नाम किए है। मेडल में भारत पांचवें स्थान पर आ गया है। भारत के कुल मेडल की संख्या अब 76 पहुंच गई है।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने चीन को फाइनल में 1-0 से हराया है। भारत ने इस तरह 1982 के बाद पहली बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल का सूखा समाप्त किया है। भारत महिला हॉकी रैंकिंग में फिलहाल आठवें स्थान पर है। वहीं, चीन की टीम चौथे स्थान पर काबिज है. टीम इंडिया के लिए इस मैच के 10वें मिनट में लालरेम्सियामी ने एक गोल किया. यह भारत को जीत दिलाने के लिए काफी साबित हुआ है। टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बावजूद भारतीय टीम पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी।
44 साल का इंतजार खत्म
एशियन गेम्स में महिला हॉकी में भारत के हिस्से पहली बार गोल्ड मेडल आया है। शुक्रवार को 44 सालों के लंबे इंतजार के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है। फाइनल में भारतीय टीम मौजूदा चैंपियन चीन को 1-0 से हराया है। इस जीत के साथ ही भारत ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। चार दशकों से अधिक के लंबे इंतजार के बाद यह टीम के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।
बता दे कि भारत ने एशियाई खेलों में इकलौता गोल्ड 1982 में दिल्ली में जीता था। तब महिला हॉकी को पहली बार इन गेम्स में शामिल किया गया था। उसके बाद से भारत 1998 और 2018 में फाइनल में पहुंचा। 1998 में दक्षिण कोरिया और 2018 में जापान से हार मिली। ऐसे में भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।
