रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता
कानपुर देहात। वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की 195 वीं जयंती के अवसर पर रविवार को भेवान गांव में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर राजपूत एवं रसूलाबाद विधानसभा की सपा नेत्री नीलम कठेरिया ने अवंती बाई के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
रविवार को रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के भेवान गांव स्थित सुमन पैलेस गेस्ट हाउस में राजबहादुर उर्फ राजू राजपूत द्वारा महारानी अवंती बाई लोधी की 195 वीं जयंती पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जयंती समारोह में रसूलाबाद विधानसभा के समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर राजपूत एवं सपा नेत्री नीलम कठेरिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। दोनों मुख्य अतिथियों ने महारानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सपा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महारानी अवंतीबाई लोधी मध्य प्रदेश के रामगढ़ (वर्तमान डिंडोरी) रियासत की महान वीरांगना थीं। उन्होंने सन 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ अदम्य साहस और वीरता के साथ सशस्त्र संघर्ष का नेतृत्व किया था। वहीं सपा नेत्री नेहा कठेरिया ने बताया कि रानी अवंती बाई लोधी का इतिहास बताया कि 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की महान सेनानी और अमर शहीद थीं। उनका जन्म 16 अगस्त 1831 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के मनकेहणी गांव में हुआ था। रामगढ़ के राजा विक्रमादित्य सिंह से विवाह के बाद, पति की अस्वस्थता पर उन्होंने राज्य का शासन संभाला और अंग्रेजों के विरुद्ध अदम्य साहस दिखाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तेज सिंह राजपूत सौरभ राजपूत राणा राजपूत ग्राम प्रधान रामू वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष वर्मा फतेहलाल पाल श्रवण यादव भंते अनिरुद्ध शैलेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे समारोह का संचालन धीरूभाई कटियार ने किया।

