अध्यात्मिककानपुर देहात

SP ने कांवड़ियों के यात्रा मार्ग, शिवालयों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी

SP ने कांवड़ियों के यात्रा मार्ग, शिवालयों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात। सावन महीने के तीसरे सोमवार को भगवान शिव का जिलाभिषेक करने के लिए भारी संख्या में निकलने वाली कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों के यात्रा मार्ग, शिवालयों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए रविवार की देर रात एसपी ने जिले का किया दौरा। एसपी ने मंदिर परिसरों के प्रवेश व निकास द्वारों, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था को परखा। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कांवड़ यात्रा के दौरान सुगम यातायात के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध और रूट डायवर्जन सख्ती से लागू किया गया है। बाबा भोलेनाथ की आराधना के तृतीय सोमवार को शिवालयों में कावड़ियों और शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती देख रविवार की देर रात एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने औरैया के देवकली मंदिर, रसूलाबाद के धर्मगढ़ बाबा मंदिर, बनीपारा के बानेश्वर मंदिर, डेरापुर स्थित कपालेश्वर मंदिर, शिवली स्थित जागेश्वर धाम में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जाने वाले कावड़ियों के यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने अमृत चौराहा, कानपुर नगर-देहात सीमा पांडु नदी पुल के पास, रूरा रसूलाबाद तिराहा, भेवान तिराहा, बैरी तिराहा आदि पुलिस पिकेट स्थानों पर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। इस दौरान एसपी ने मंदिर परिसरों के प्रवेश व निकास द्वारों, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था को परखा और पुलिस अधिकारियों को रात के समय रूटों पर मुस्तैद रहने और कांवड़ियों से सीधा संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। शिवली कोतवाली चौराहे से निकल रहे कावड़ियों से पुलिस अधीक्षक ने सीधे संवाद भी किया और आने-जाने वाले सड़क मार्ग पर किसी भी प्रकार की दिक्कत व परेशानी के बारे में कांवड़ियों से सीधे संवाद किया। एसपी ने कोतवाल शिवली और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार मुस्तैदी से जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि कानपुर देहात पुलिस कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह, अपराध निरीक्षक शीलेंद्र यादव, कस्बा प्रभारी अच्छेलाल पाल, आरक्षी मोहित यादव, मनीष तिवारी, जय किशन, रवी कुमार,अजीत, जितेंद्र समेत समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।