ब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

दुबग्गा बाईपास पर हादसे के बाद रोडवेज बस में लगी आग

दुबग्गा बाईपास पर हादसे के बाद रोडवेज बस में लगी आग

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र के बाईपास पर शनिवार सुबह सड़क हादसे के बाद रोडवेज बस में आग लग गई। हादसे के बाद बस से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक सूचना दिए जाने के बावजूद खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग लगने के बाद बाईपास पर यातायात भी प्रभावित होने की सूचना है।