अपराधहरदोई

हरदोई में हैवानियत की हद पार, पति ने दांत से काटी नाक तो गुस्साई पत्नी ने काटा प्राइवेट पार्ट,पति गिरफ्तार

हरदोई में हैवानियत की हद पार, पति ने दांत से काटी नाक तो गुस्साई पत्नी ने काटा प्राइवेट पार्ट,पति गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क , हरदोई : मछली बनाने से मना करने पर पति-पत्नी में विवाद हुआ। पति दीपक पर पत्नी की नाक चाकू से काटने का आरोप लगाया है। विवाहिता साधना ने कहा कि उसके सास-ससुर ने उसके हाथ पकड़ रखे थे। आरोपी पति की मां ने बहू पर बेटे के गुप्तांग को दांत से काटकर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है।

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के बीच खूनी संघर्ष का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस विवाद में पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके सास-ससुर ने उसके हाथ पकड़े और पति ने उसकी नाक दी। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। दीपक और उसके रिटायर्ड शिक्षक ससुर चुन्नीलाल ने उससे मछली बनाने को कहा था। उसके इनकार करने पर दोनों नाराज हो गए। आरोप है कि करीब 3 बजे पति, सास और ससुर ने मिलकर उस पर हमला किया। साधना का दावा है कि सास-ससुर ने उसके हाथ पकड़े और दीपक ने चाकू से उसकी नाक काट दी। घटना के बाद साधना की तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सास ने बहू पर भी लगाए आरोप। दीपक की मां शशि ने थाने में शिकायती पत्र देकर बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शशि का दावा है कि साधना करीब डेढ़ महीने पहले एक युवक के साथ चली गई थी और गुरुवार शाम अचानक वापस लौटी थी। साधना और दीपक की शादी लगभग 110 साल पहले हुई थी और उनकी तीन बेटियां हैं।

पति के प्राइवेट पार्ट को दांत से काटा

विवाद के दौरान साधना ने गुस्से में दीपक के गुप्तांग को दांत से काट लिया और खुद अपना सिर चबूतरे पर पटककर चोट पहुंचा ली। आरोपी पति की मां ने अपनी बहू पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। सास का कहना है कि बहू पहले रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक के साथ डेढ़ महीने पहले चली गई थी। आपसी समझौते के बाद लौटने पर उसने पति के साथ रहने से इनकार किया था। दीपक ने भी उसे साथ रखने से इनकार कर दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाहिता की ओर से अब तक प्रार्थना-पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। जबकि सास की ओर से शिकायत दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। फिलहाल घायल साधना का इलाज चल रहा है और मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।