डिजिटल डेस्क , कानपुर : महाराजपुर थाना क्षेत्र के सुभौली गांव के पास एक ही पेड़ पर एक युवक और एक महिला के शव लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने दोपहर के समय पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा और जांच शुरू कर दी है। दोनों की मौत की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। महाराजपुर के सुभौली गांव के पास शनिवार दोपहर रेलवे लाइन किनारे बबूल के पेड़ पर महिला व उसके प्रेमी के शव फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची घटनास्थल की जांच जा रही है। ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके तलाशी के दौरान दोनों शवों के पास से कुल 25 रुपये बरामद हुए है। महिला के पास मिले आईडी कार्ड से उसकी पहचान उन्नाव निवासी मालती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मालती की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी। उसके साथ मिले युवक को उसका प्रेमी बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अब तक उसकी पहचान नहीं कर सकी है ग्रामीणों ने इस घटना को हत्या करार देते हुए आशंका जताई है।
हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल की जांच
वहीं पुलिस मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों दृष्टिकोण से कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

