जेपी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जंप रोप चैंपियनशिप में जीते 20 पदक

WhatsApp Image 2026-08-03 at 8.43.50 PM

डिजिटल डेस्क ः

गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल जंप रोप चैंपियनशिप 2026 में ग्रेटर नोएडा के जेपी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 20 पदक जीते। अंडर-14 बालिका वर्ग में मानवी शर्मा ने एक रजत व एक कांस्य पदक, आरिका सिंह ने एक रजत व एक कांस्य पदक, आरवी ने कांस्य पदक, मिष्ठी ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (बालिका) में यशवी मावी ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक, अंशिका ने रजत पदक, आरिका ने एक रजत व एक कांस्य पदक और रिधि ने कांस्य पदक जीता। 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (बालक) में युवराज शर्मा ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक, यश मावी ने दो रजत पदक व शोभनीक सिंह और दीपक ने एक-एक रजत पदक अपने नाम किए। विशेष वर्ग में आराध्या ने कांस्य पदक जीता। विद्यालय की प्राचार्या मीता भंडुला और शारीरिक शिक्षा एवं खेल की विभागाध्यक्ष नीरज सिंह ने सभी खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और कोच सुनील कुमार को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।