डिजिटल डेस्क , नई दिल्ली: दिल्ली कालकाजी इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।मारपीट के बाद एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी थाना क्षेत्र के L-8 इलाके की बताई जा रही है।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हो गई है। परिजनों का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर हत्या की गई है। था।बंटी घड़ियाल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और L-8 इलाके में रहता था। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में कुछ निर्माण को लेकर बिल्डिंग के रहने वाले शख्स से मारपीट हुई थी। इसके बाद वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बंटी के साथ मारपीट की गई और पीट-पीटकर उसकी हत्या की गई है। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और परिवार के आरोपों के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस बात को लेकर था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
CCTV खंगालने मे पुलिस जुटी
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार उसी की बिल्डिंग में रहने वाले लोगों से देर रात हाथापाई हुई, जिसके बाद वह बिल्डिंग से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना के समय मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

